अब मार्निंग वाकर्स के लिए सुबह 9 बजे तक मेघदूत गार्डन में प्रवेश निशुल्क

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज सुबह मेघदूत गार्डन पर आयोजित चलो इंदौर कचरे को अलग करें कार्यक्रम में संभागायुक्त और निगम प्रशासक डॉ पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह,निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी शामिल हुए। इस दौरान मेघदूत गार्डन के मॉर्निंग वॉकर और यहां एरोबिक्स करने वाले महिला पुरुषों द्वारा कलेक्टर के सामने मांग रखी गई कि मेघदूत उपवन में 8 बजे के स्थान पर सुबह 9:00 बजे तक निशुल्क प्रवेश दिया जाए। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निगम प्रशासक डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल की सहमति से वहीं मंच पर इस बात की घोषणा कर दी की कल से मेघदूत उपवन में सुबह 9:00 बजे तक प्रवेश निशुल्क रहेगा । इस घोषणा से मॉर्निंग वॉकर और एरोबिक्स करने वाले महिला पुरुषों में काफी खुशी दिखाई दी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि देश का कोई भी 10 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर 75 घरेलू कचरा संग्रहण शुल्क वसूल नहीं पाया है। यह बड़े ही गर्व का विषय है कि इंदौर ने यह कर दिखाया। इंदौर के लोगों के सहयोग के बिना यह नामुमकिन था।

Exit mobile version