अब नई मतदाता सूची से होंगे पंचायत चुनाव, आयोग ने कहा, 16 जनवरी को नई वोटर लिस्ट होगी प्रकाशित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल प्रदेश में पंचायतों के चुनाव अब नई मतदाता सूची के आधार पर होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके चलते सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 16 जनवरी तक नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाए ताकि सुप्रीम कोर्ट के 17 दिसंबर 2021 के फैसले के आधार पर आने वाले निर्णय के अंतर्गत पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके !

?16 जनवरी को नई मतदाता सूची का प्रकाशन

रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति 30 दिसम्बर 2021 तक की जायेगी। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 4 जनवरी 2022 को किया जायेगा। स्टेण्डिंग कमेटी की बैठकों का आयोजन 4 एवं 5 जनवरी को किया जायेगा। प्रारूप मतदाता-सूची के संबंध में दावा-आपत्ति केन्द्रों पर 4 से 9 जनवरी, 2022 तक दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता दावा प्रस्तुत कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। दावा-आपत्तियों का निराकरण 12 जनवरी तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 16 जनवरी 2022 को ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थानों पर किया जायेगा।

Exit mobile version