पंजाब के एक व्यक्ति ने इसलिए धर्म परिवर्तित करके इस्लाम कबूल कर लिया क्योंकि उसकी बहन की मौत के बाद उसका दाह संस्कार किया गया। जब आग से उसकी बहन के कपड़े जले तो वह निर्वस्त्र हो गई जिसे सभी ने उसे देखा तो उस शख्स को शर्म आ गई और उस व्यक्ति ने इस्लाम कबूल करना तय किया।
कुछ ऐसी ही बाते बताकर लोगों को सनातन धर्म के खिलाफ करने वाले और इस्लाम कबूल करने के लिए लालच देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों पहले मेरठ में 17 सालों से धर्म परिवतर्नन कराने का रैकेट चलाने के लिए मशहूर मौलाना कलीम सिद्दीकी को अरेस्ट किया गया था और अब उत्तर प्रदेश के एक सीनियर आईएएस अफसर इफ्तखारुद्दीन का नाम इसमें सामने आया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इफ्तखारुद्दीन अपने सरकारी आवास पर एक धर्मगुरु के साथ कुछ लोगों के सामने इस्लाम धर्म अपनाने के फायदे गिनाते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो उस समय का है जब इफ्तखारुद्दीन कानपुर में मंडलायुक्त पद पर पदस्थ थे। आरोप यह लग रहे हैं कि आईएएस इफ्तखारुद्दीन अपने सरकारी आवास पर लोगों को इस्लाम का पाठ पढ़ा रहे हैं। वीडियों में एक मुस्लिम वक्ता वहां मौजूद है जो इस्लाम धर्म कबूल करने के फायदे कई घटनाओं के साथ लोगों को बता रहा है। पंजाब से जुड़ा मामला भी वह बताकर सनातन धर्म के लोगों को भ्रमित करता है। उधर, पंडित शिवकांत वाजपेयी का कहना है धर्म परिवर्तन कराने वाले सनातन धर्म के बारे में गलत बयानी करते हैं। पंजाब के जिस मामले को मौलाना कलीम बता रहे हैं उन्हें यह पता होना चाहिए कि सनातन धर्म में दांह संस्कार के समय लड़कियों व कंडों से पूरी बॉडी इतनी ढंक दी जाती है कि कुछ भी दिखाई नहीं देता है। वैसे भी मृत आत्मा के प्रति इस तरह की नजर रखना सनातन धर्म की संस्कृति में है भी नहीं। इसलिए जो भी धर्मांतरण के लिए इस तरह की उल-जुलूल हरकते करें उन्हें तत्काल प्रभाव से नजरअंदाज करें व पुलिस को इनकी जानकारी दें।
