देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: December 2021

TimeNewsIndia News
India News

हवा बंगला से राऊ-रंगवासा तक की सड़क पूरी ना होने पर सांसद हुए नाराज़, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जमकर लगाई लताड़

सांसद ने कहा कि इतने समय तक काम अधूरा रहना ठीक नहीं अधिकारियों को काम पूरा करने की तारीख तय करनी होगी सांसद ने कहा लापरवाही पर होगी एफआईआर सांसद लालवानी ने किया औचक…

December 5, 2021 · 1 min read
TimeNewsIndia News

India News

पी.वी.सिंधु तीसरी बार विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल खेलनेवाले सबसे युवा भारतीय

शानदार बैडमिंटन:भारत की 26वर्षीय पी.वी.सिंधु ने विश्व नंबर तीन जापान की अकाने यामागुची को एक घंटे 10मिनट के शानदार मुकाबले में 21-15,15-21,21-19से हराकर विश्व टूर फाइनल्स-2021बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई,2018में यह खिताब जीत चुकी एकमात्र भारतीय खिलाड़ी सिंधु तीसरी बार फाइनल में आई है,वे 2017में पहली बार फाइनल खेली थी,सिंधु के विरुद्ध फाइनल में दक्षिण कोरिया की एन से युंग है, पुरुष एकल फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और थाईलैंड के कुन्लावुत वितिद्सर्न है, ओलंपिक विजेता और विश्व नंबर एक विक्टर ने सेमीफाइनल में भारत के लक्ष्य सेन पर विक्ट्री पाई, इसी स्पर्धा में विक्टर ने पहली बार फाइनल्स स्पर्धा में पदार्पण कर सेमीफाइनल खेले लक्ष्य को लगातार दूसरी बार हराया है विश्व नंबर सात पी.वी.सिंधु ने सेमीफाइनल में अकाने यामागुची को पहले गेम में करारे स्मैश लगाकर हराया,1-4से पीछे होनेके बाद सिंधु ने11-9,15-13और 18-14की बढ़त ली और पहला गेम 18मिनट में जीता,दूसरे गेम में 4-4के बाद सिंधु 4-7से पीछे हुई, 9-9के बाद अकाने 11-10और 17-14से आगे होकर जीत गई, तीसरे और निर्णायक गेम में 2-2,3-3,4-4की बराबरी के बाद सिंधु 11-5से आगे हो गई,17-14से सिंधु आगे थी लेकिन अकाने ने 17-17और 18-18की बराबरी की, अकिने 19-18से आगे हुई,बैंक हैंड से ट्रांसपोर्ट स्मैश लगाकर सिंधु ने 19-19की बराबरी की, रैली में प्लेसिंग और स्मैश लगाकर सिंधु ने 31मिनट में यह गेम जीतकर अकाने पर 21वें मुकाबले में 13वीं बार जीत हासिल कर ली,इस साल चौथे मुकाबले में सिंधु की अकाने पर तीसरी जीत हैं, आल इंग्लैंड और टोक्यो ओलंपिक 2020के क्वार्टर फाइनल में हराने के बाद सिंधु, अकाने से बाली में ही 20नवम्बर को इंडोनेशिया मास्टर्स स्पर्धा के सेमीफाइनल मे 13-21,9-21से हार गई थी, सिंधु की विश्व टूर और सुपर सीरीज फाइनल्स में अकाने यामागुची पर छठवें मुकाबले में यह चौथी जीत हैं, विश्व नंबर छह दक्षिण कोरिया की एन से युंग ने सेमीफाइनल पहले क्रम की थाईलैंड की पोर्नपवी चोचुवोंग को 25-23,21-17से हराया, आल इंग्लैंड उपविजेता पोर्नपवी ने आख़िरी समूह लीग मैच में 3दिसम्बर को सिंधु को 21-12,19-21,21-14से एक घंटे 11मिनट में हराया, सिंधु की पोर्नपवी से छठवें मुकाबले में लगातार दूसरी हार है, सिंधु समूह लीग में दूसरे स्थान पर रही,एन से तुंग से सिंधु अब तक हुए दोनों मुकाबले में हारी है, दोनों मुकाबले डेनमार्क खुली सुपर-1,000 स्पर्धा में 2019और 2021में हुए हैं, इस साल डेनमार्क खुली स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में सिंधु, एन से 22 अक्टूबर को11-21,12-21से आसानी से हार गई थी, अब 5दिसम्बर 2021को तीसरा मुकाबला हैलक्ष्य का लगातार दूसरा मुकाबला विक्टर से हीफाइनल्स स्पर्धा में खेलने भारत के सबसे युवा खिलाड़ी 20वर्षीयलक्ष्य सेन को लगातार दूसरी बार विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ना पड़ा,2 दिसम्बर को समूह लीग में लक्ष्य,विक्टर से 15-21,14-21से हारे थे, 4दिसम्बर को सेमीफाइनल में 2020और 2021के साल के घोषित सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन ने विश्व नंबर 21लक्ष्य सेन को आसानी से21-13,21-11से 39मिनट में हरा दिया, लक्ष्य की विक्टर से चौथे मुकाबले में चौथी और इस साल तीसरी हार है, विक्टर से पहले लक्ष्य तब विश्व नंबर एक जापान के केंतो मोमोता से भी लगातार तीसरी बार इस स्पर्धा में भिड़े, लगातार दो हार के बाद इस बार केंतो ने पहले गेम के 1-1स्कोर मैच छोड़ दिया, जिस वजह से लक्ष्य को सेमीफाइनल में न दस्तक देने का अवसर मिल गया, लक्ष्य को डेनमार्क के रास्मुस गेम्के से भी वाकओवर मिला, प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी के लक्ष्य सेन उत्तराखंड के अल्मोड़ा के है, उनके पिता डी.के.सेन प्रशिक्षक है,वे बाली भी गए,20वर्षीय कुंलावुत वितिद्सर्न विश्व टूर फाइनल्स स्पर्धा के फाइनल में आने वाले थाईलैंड के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, विश्व नंबर 23 वितिद्सर्नने सेमीफाइनल में आल इंग्लैंड विजेता विश्व नंबर 8 मलेशिया के ली जी जिआ को 21-18,21-18से 44मिनट में हराकर उलटफेर किया,इस मैच की अंपायरिंग अंतरराष्ट्रीय अंपायर भारत के अजेंद्र राय ने की,वे बाली (इंडोनेशिया)में लगातार तीसरी स्पर्धा में अंपायरिंग कर रहे हैकुंलावुत वितिद्सर्न से पहले बुनसाक पोनसाना ही फाइनल्स स्पर्धा में खेलने और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले एकमात्र थाई पुरुष खिलाड़ी थे,39वर्षीय बुनसान ही वितिद्सर्न के आदर्श खिलाड़ी हैतीनों युगल फाइनल में जापानीविश्व नंबर एक इंडोनेशिया में मार्कुस फेरनाल्डी जिदेओन और केविन संजया सुकमुमुल्जो ने ओलंपिक विजेता ताईपेई के ली यांग और वांग चि-लिन को 18-21,23-21,21-17से पुरुष युगल सेमीफाइनल में हराकर टोक्यो ओलंपिक के समूह लीग में उनसे हुई एकमात्र पराजय का बदला लिया, जापान के ताकुरो होकि और युगो कोबायाशी की जोड़ी लगातार पांच स्पर्धाओं में खेलकर चौथी स्पर्धा के फाइनल में आई, जापानी जोड़ी तीनों युगल फाइनल में है, गब्रिएला के पीठ में चोट आने से बुल्गारिया की स्तोएवा बहनों गब्रिएला और स्टेफनी ने महिला युगल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम सोयुंग और कोंग हीयोंग को वाओवर दे दिया,स्तोएवा बहनों ने भारत की अश्विनी पोनप्पा और सिकी रेड्डी को समूह लीग में 19-21,20-22से कड़े संघर्ष में हराया था, विश्व नंबर 24 अश्विनी पोनप्पा और सिकी रेड्डी ने आख़िरी लीग मैच में विश्व नंबर 12 इंग्लैंड की चलोई बिर्च और लारेन स्मिथ को 21-19,9-21,21-14 से हराया, लेकिन दो पराजय की वजह से वे नाकआउट में नहीं पहुंच पाई, कोरियाई जोड़ी विरुद्ध दूसरे क्रम की जापान की नामि मत्सुयामा और चिहारु शिदा फाइनल में है, जिनसे अश्विनी और सिकी पहला लीग मैच हारी हैथाईलैंड की डेचपोल और सपसिरी एक और लगातार तीसरी खिताबी जीत की तलाश में फाइनल में है

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पाताल पानी पहुचकर टंट्या मामा के मंदिर में पूजन कर प्रतिमा का अनावरण किया

India News

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पाताल पानी पहुचकर टंट्या मामा के मंदिर में पूजन कर प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज दोपहर 12:00 बजे पातालपानी पहुंचे और बिहार टंट्या मामा के मंदिर में पूजन के पश्चात टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण कर आदिवासी समाज जनों की सभा को संबोधित भी किया।

डिपॉजिट मनी मांगना इतना महंगा पड़ा कि आरोपी ने किया चाकू से हमला

India News

डिपॉजिट मनी मांगना इतना महंगा पड़ा कि आरोपी ने किया चाकू से हमला

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र को हॉस्टल का डिपॉजिट मनी मांगना इतना महंगा पड़ा कि आरोपी अभिषेक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र लक्की और उसके मित्र अंकित पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया दोनों ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जमीन के फ़र्जी दस्तावेज तैयार करवाकर की 15 लाख की धोखाधड़ी भू माफिया शैलेन्द्र अग्रवाल पर मामला दर्ज

India News

जमीन के फ़र्जी दस्तावेज तैयार करवाकर की 15 लाख की धोखाधड़ी भू माफिया शैलेन्द्र अग्रवाल पर मामला दर्ज

इंदौर में भू माफिया शैलेन्द्र अग्रवाल ने 15 लाख रुपये जमनी के फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस ने आरोपी पर किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज आरोपी शैलेन्द्र की तलाश जारी ।

सरकारी जमीन पर अवैध रूप कॉलोनी काटकर बेचने के मामले मे फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

India News

सरकारी जमीन पर अवैध रूप कॉलोनी काटकर बेचने के मामले मे फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

इंदौर में सरकारी जमीन पर कालोनी काट कर ठगी करने के मामले में फरार आरोपी भू माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी मिथुन सोलंकी दो माह से काट रहा था अन्य साथी महेश कुमावत ,आनन्द गिरी तलाश जारी दरअसल भवर कुआं थाना क्षेत्र में स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गणेश धाम कॉलोनी काटकर विक्रय करने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था चार आरोपीयो को गिरफ्तार किया था वहीं आरोपी मिथुन सोलंकी महेश औऱ आनंद फ़रार हो गए थे मुखबिर सूचना पर आरोपी मिथुन को पुलिस ने अपनी गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपी महेश ऒर आनंद की तलाश की जा रही है।

उज्जैन में पदस्थ खाद्य अधिकारी की पत्नी के सोने चांदी के आभूषणों का बैग बदमाश लेकर फरार

India News

उज्जैन में पदस्थ खाद्य अधिकारी की पत्नी के सोने चांदी के आभूषणों का बैग बदमाश लेकर फरार

उज्जैन में पदस्थ खाद्य अधिकारी अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह गए थे जहां पर अज्ञात बदमाश सोने चांदी के आभूषणों का बैग लेकर फरार हो गया खाद्य अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

टंट्या मामा भील कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पुलिस विभाग द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

India News

टंट्या मामा भील कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पुलिस विभाग द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित टंट्या मामा भील कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पुलिस विभाग सहित अन्य सभी विभाग पूरी तरह से कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए नजर आ रहे हैं इंदौर में आयोजित टंट्या मामा भील कार्यक्रम को लेकर शहर में पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है बता दें कार्यक्रम को लेकर पातालपानी में आयोजित टंट्या मामा भील शहीद स्थली पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनरण कार्यक्रम के बाद इंदौर के नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है यह कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा देर रात तक सभी तैयारियां समाप्ति की गई तो वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे शहर मैं चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है यातायात विभाग द्वारा शहर में आमजन की सुविधा के लिए यातायात विभाग डायवर्ट किया गया है

TimeNewsIndia News

India News

जननायक टंट्या मामा की स्मृति में हर साल 4 दिसंबर को लगेगा पातालपानी में मेला -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कहाकि जननायक टंट्या मामा की स्मृति में हर साल 4 दिसंबर को पातालपानी में मेला लगेगा। क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

3 दिन पहले हुई दिनदहाड़े हत्या का खुलासा करते हुए  आरोपी को गिरफ्तार किया

India News

3 दिन पहले हुई दिनदहाड़े हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है जहां आरोपी के घर पर लघुशंका करने की बात पर हुए विवाद के कारण आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेत कर की थी युवक अमन की हत्या।

↑