India News
अवेध रूप से खेत मे गाँजा उगा रहे 2 आरोपी को पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ पकड़ा
तेजाजी नगर पुलिस ने गांजे का व्यापार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह आरोपी कपास के खेत में गांजा उगाते थे वह उसे मार्केट में सप्लाई करते थे आरोपियों सेअधिक का गांजा बरामद किया गया है दरअसल मुखबिर द्वारा तेजाजी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक से तेजाजी नगर तरफ आ रहे हैं जिनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है मुखबिर द्वारा बताए गए बाइक नंबर के आधार पर इन दो आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामदास मालीवाड़ राहुल पिता भगवान बारिया बताया जिन की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह खरगोन जिले से एक खेत से लाना बताया जिसकी तस्दीक करने पर जहां से 3 क्विंटल 4 किलो गांजा पुलिस को अवैध रूप से खेत में गया हुआ पाया गया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे हैं वह लंबे समय से इस व्यापार में लिप्त हैं फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Abhishek Raghuvanshi December 23, 2021