New DelhiहिंदीEnglish
MadhyaPradesh

15 अगस्त के दिन तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद के दौरान पथराव मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

15 अगस्त के दिन नायतामुंडला क्षेत्र स्थित मल्टी में दो पक्षों में विवाद के दौरान पथराव हो गया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए दोनों पक्षो से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। नायतामुंडला क्षेत्र में स्थित अमलतास मल्टी में 15 अगस्त के […]

15 अगस्त के दिन नायतामुंडला क्षेत्र स्थित मल्टी में दो पक्षों में विवाद के दौरान पथराव हो गया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए दोनों पक्षो से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। नायतामुंडला क्षेत्र में स्थित अमलतास मल्टी में 15 अगस्त के दिन दो पक्षों में विवाद हो गया था, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ । सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने के अनुसार मल्टी में खाली पड़े दो फ्लेट को धार्मिक स्थल के रूप में तब्दील करने पर विवाद की स्थिति बनी थी। हालांकि नगर निगम के भवन अधिकारी को बुलाकर दोनों फ्लेट को खाली करवाया गया है। वही दोनो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Abhishek Raghuvanshi