रामायण के अयोध्या कांड पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को अनूठा उपहार देते हुए उन्हें हवाई जहाज से अयोध्या पहुंचाया जाएगा और वहां की यात्रा कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दीदी मंदाकिनी रामकिंकर जी अयोध्या, विशेष अतिथि श्री हर्ष चौहान जी (अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार),माखन सिंह जी , मेला तीर्थ विकास प्राधिकरण, अध्यक्षता माननीय मंत्री महोदया सुश्री उषा ठाकुर दीदी (कैबिनेट मंत्री संस्कृति आध्यात्म पर्यटन विभाग मध्य प्रदेश शासन) अतिथि श्रीमती रेणु जैन कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर श्री रघुनंदन शर्मा जी कार्याध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान ,श्री मती आशा शुक्ला कुलपति डॉ बी आर अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू, श्री कंचन सिंह चौहान, श्री सुरेन्द्र सिंह विरहे उप निदेशक मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद् भोपाल के द्वारा किया गया।
महू के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि संस्कृति विभाग रामायण पर आधारित अयोध्या कांड पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर प्रदेश राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हर जिले से आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इनमें चार विद्यार्थी सामान्य लोग रहेंगे। विजेता प्रतियोगियों को हवाई सफर के माध्यम से अयोध्या की यात्रा कराई जाकर भगवान राम के दर्शन कराए जाएंगे।