MadhyaPradesh
इन्दौर में सख्ती बढाने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने संभाली कमान
इंदौर की राजेन्द्र नगर इलाके में रहवासियों के लिए अचानक इतनी पुलिस देखकर कौतूहल का विषय बन गया ,दरअसल मोहल्ले में इक्का दुक्का भृमण करने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा यहां अचानक दलबल नजर आया, इतना ही नही मोटरसाइकिल पर खुद पुलिस अधीक्षक भी थे,आते जाते लोगो को टोका टाकी और लोगो की तलाशी भी की जा रही थी, इलाके की अधिकतम कॉलोनी में पहुँच कर पुलिस अधिकारियों ने किया भ्रमण.. दरअसल सीएम की फटकार के बाद एक्शन मोड़ में आई इन्दौर पुलिस बीते दिनों इंदौर डीआईजी ने खुद मीटिंग लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियो को सड़क पर रहने के निर्देश दिए थे, चूँकि शहर में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे थे, लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे, हालांकि पुलिस भले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही हो , बाबजूद इसके पुलिस के बड़े अधिकारी अपराधियों में खौफ और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वाश उतपन्न करना चाहते थे, इसी के मद्देनजर डीआईजी इंदौर मनीष कपूरिया ने पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिया , हर थाने की तंग गलियों में पुलिस का मूवमेंट बढ़ाया जाए , संदिग्धों की तलाशी और आम जनता से चर्चा आरोपियों की धरपकड़ पर ध्यान दिया जाए ।
Abhishek Raghuvanshi September 11, 2021