New DelhiहिंदीEnglish
MadhyaPradesh

25 वह 26 अगस्त को महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा क्राइसिस कमेटी की बैठक

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन को 25 वह 26 अगस्त को महा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा इसी कड़ी में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा क्राइसिस कमेटी की बैठक ली गई जिसके तहत प्रथम डोज के बचे 5% शहरवासियों सहित दूसरे डोज व गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधा युक्त वैक्सीनेशन सेंटर निर्मित किए जाएंगे इंदौर शहर में पिछले दिनों […]

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन को 25 वह 26 अगस्त को महा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा इसी कड़ी में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा क्राइसिस कमेटी की बैठक ली गई जिसके तहत प्रथम डोज के बचे 5% शहरवासियों सहित दूसरे डोज व गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधा युक्त वैक्सीनेशन सेंटर निर्मित किए जाएंगे

इंदौर शहर में पिछले दिनों महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन किया गया था जिसमें करीबन 2 लाख 36 हजार वैक्सीन लगाने के बाद इंदौर शहर प्रथम स्थान पर रहा था इसी कड़ी में शहर में अभी तक प्रथम डोज का 5% लोगो का वैक्सीनेशन बाकी है तो वही बात की जाए दूसरे डोज की तो इसका आंकड़ा काफी पीछे है और इसी आंकड़े को छूने के लिए अब जिला प्रशासन द्वारा फिर से एक बार प्रदेश स्तर पर होने वाले महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत कमर कस ली गई है और इसी के लिए जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ कलेक्टर मनीष सिंह पूर्व शहर प्रभारी तुलसी सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक आयोजित की गई है इसमें कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि अमेरिका द्वारा की गई स्टडी के अनुसार जिन्हें प्रथम डोज लगा है वह मरीज बहुत कम हॉस्पिटल पहुँचे उन्हें 40% तक खतरा कम हो जाता है और दूसरे डोज लगने वाला पर कोरोना का 80% खतरा कम रहता है…। और इसी कारण से अब फिर से 25 से 26 अगस्त के बीच महा वेक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कई सेंटर निर्मित किए जाएंगे और इन सेंटरों के लिए विशेष रूप से क्राइसिस कमेटी की बैठकों का दौर जारी है और इन्हीं क्राइसिस कमेटियों के आधार पर कई सेंटरों पर महा वैक्सीनेशन को सफल बनाया जाएगा और आने वाले दिनों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा स्तर पर स्थाई वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे जहां शहरवासियों सहित गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से अपना वैक्सीनेशन का टीका लगवा सकेंगी

Abhishek Raghuvanshi