MadhyaPradesh
इंदौर, एमवाय अस्पताल में लापरवाही का एक ओर नायब कारनामा
इंदौर के एमवाय अस्पताल यू तो अपने लापरवाही या अनदेखी कारनामों के लिये विख्यात है कुछ दिन पूर्व ही 5वीं मंज़िल पर एक महिला ने इलाज के दौरान वार्ड बाय द्वारा छेड़खानी का मामला आया था अब एक गरीब प्रसूता महिला की शनिवार को डिलिवरी के दौरान नवजात का हाथ तोड़ दिया गया व ताज्जुब की बात यह कि बच्चें के हाथ में सूजन आने के बाद भी 2 दिन तक किसी भी डॉक्टर व नर्स को नही दिखा व जब बच्चे के पिता ने यह सूजन देख कर पूछा तो जिम्मेदार टालमटोल करने लगे,आखिर में एक्सरे कराया उसमें नवजात बच्चें के हाथ मे फ्रेक्चर पाया गया जो कि एक्सरे में साफ दिख रहा है पूछने पर बताया गया कि डिलेवरी के दौरान नवजात बच्चें के हाथ मे फ्रेक्चर हुआ है।






