Indore
खजराना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भूमाफिया जयेंद्र बम को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की
इंदौर की खजराना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भूमाफिया जयेंद्र बम को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है फरार चल रहे भूमाफिया पर पुलिस द्वारा इनाम की भी घोषणा की गई थी दरसअल इंदौर की खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहा भूमाफिया जयेंद्र बम पलासिया क्षेत्र में देखा गया वही तुरंत खजराना थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर आरोपी जयेंद्र बम को गिरफ्तार किया वही पुलिस ने बताया कि जयेंद्र बम द्वारा जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए फर्जी अहमदनगर वेलफेयर सोसाइटी व उसके अन्य साथियो के साथ मिलकर आमजनों से अवैध लाभ के लिए छलपूर्वक एवं धोखाधड़ी पूर्वक राशि प्राप्त की तथा जागृति गृह निर्माण संस्था के प्लाटों की कीमत से 2 से 3 गुना ज्यादा राशि प्राप्त करके भी रजिस्ट्री नही करवाई थी और कई लोगो को रजिस्ट्री कर दि गई थी भूमाफिया द्वारा लाखो रुपय केधोखाधड़ी कर अवैध प्लाट बेच दिए थे वही आरोपी जयेंद्र बम से खजराना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी कई जमीनों का खुलासा होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है।
Abhishek Raghuvanshi July 28, 2021