India News
लव कुश चौराहे पर देर रात ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
इंदौर के थाना बाणगंगा स्थित लव कुश चौराहे पर मध्य रात्रि ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है वही कंटेनर रोड किनारे बने क्वार्टर में एक पेड़ की वजह से घुसने से बच गया उस समय क्वार्टर में पति पत्नी और दो बच्चे रह रहे थे।


