Indore
दो आरक्षको ने बस छोड़ने के लिए मांगी रिश्वत तो दोनों आरक्षक पर लोकायुक्त ने किया मामला दर्ज
इन्दौर के भंवरकुआ थाने के दो आरक्षक द्वारा बस पकड़ने के बाद बस को छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपय की रिश्वत लोकायुक्त ने दोनों आरक्षक पर किया केस दर्ज दोनों आरक्षक हुए फरार दरसअल पूरा मामला भंवरकुआं थाने का है जहाँ पदस्थ आरक्षक राहुल और एक अन्य द्वारा सोमवार को एक बस को जप्त कर थाने लेकर पहुचे थे जहाँ बस के ड्राइवर और कंडक्टर से आरक्षक राहुल और एक अन्य आरक्षक द्वारा बस छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की गई वही बस मालिक राम कुमार ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की गई जिस पर लोकायुक्त द्वारा आरक्षक को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए भवरकुआं थाने के चक्कर लगाती रही वही दोनों आरक्षक को शंका होने पर अपना मोबाइल बंद कर वह से भाग निकले जिस पर आज लोकायुक्त द्वारा दोनों आरक्षक राहुल और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे निलंबित करने के लिए लोकायुक्त पुलिस द्वारा थाने में एक पत्र भी लिखा गया जिस पर लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर दोनों आरक्षक की तलाश कर दी है विजय चौधरी , लोकायुक्त निरीक्षक



