मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 62 वें जन्मदिवस पर क्षेत्र क्रमांक 1 के पूर्व विधायक व भाजपा नेता सुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में इंदौर के आर्य समाज मंदिर मल्हारगंज में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया,,,इस दौरान यज्ञ में बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए,,, पूर्व विधायक ने बताया कि आहुति के बाद सभी कार्यकर्ता द्वारा मल्हारगंज बगीचे में पौधा रोपण भी किया जाएगा।
जन्मदिन के अवसर पर पूर्व बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला हैै जो गरीबोंं का मसीहा है महिलाओं ओर किसानों की चिंता कर रहे है,,,, जहां प्रदेश का उन्होंने चहुमुखी विकास किया है वहीं उन्होंने प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं दी जिससे प्रदेश के गरीबों और सामान्य वर्ग, किसानोंं, युवाओं को सीधा सीधा लाभ मिल रहा है,,, आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैदिक रीति से यज्ञ किया और पूर्ण आहुति दी और ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का दीर्घायुु हो,,,, मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर के मल्हारगंज बगीचे में वृक्षारोपण भी किया जाएगा।