3 दिन पूर्व महू से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने सकुशल मुंबई से बरामद कर लिया है छात्रा का पेपर बिगड़ने के कारण वह परेशान हो रही थी जिसके चलते वह घर छोड़कर चली गई थी।
दरअसल 3 दिन पूर्व महू थाने पर एक नवी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी पुलिस उसे तलाश रही थी वही मुंबई पुलिस द्वारा सूचना मिली कि एक इंदौर की एक लापता लड़की मुंबई में मिली है जहां एक महिला द्वारा उसे लाया गया है दरअसल मुंबई के जैन मंदिर पर एक छात्रा बैठी हुई थी वही की रहने वाली महिला द्वारा जब बच्ची से बातचीत की गई वह उसकी काउंसलिंग की गई तो यह बात सामने आई कि वह अपना घर छोड़ कर आई है उक्त महिला द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई वह छात्रा के परिजन को भी इस बात की जानकारी महिला द्वारा दी गई तत्काल इंदौर पुलिस मुंबई के लिए रवाना हुई जिसे आज इंदौर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है
महेश चंद्र जैन एसपी पश्चिम