Windows 7 के लिए खतरनाक है ये ऐप, साइबर सुरक्षा एजेंसी ने कहा- फौरन करें अपडेट

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
ज़ूम ऐप को लेकर एक और खतरा सामने आया है.

द कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने कहा कि हमले की गंभीरता ‘ज्यादा’ है और उपयोगकर्ताओं को सलाह दी कि ऐप और इसकी सिक्योरिटी को अपडेट करें.

नई दिल्ली. भारत में पॉपुलर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ज़ूम (Zoom App) को लेकर फिर एक खतरे के बारे में पता चला है. रिपोर्ट के मुताबिक विंडोज 7 (windows 7) और इससे पहले के वर्जन पर काम करने वाले जूम वीडियो कॉन्फ्रेंस एप्लिकेशन पर साइबर हमले (cyber attack) का खतरा हो सकता है और हमलावर लक्षित सिस्टम पर मनचाहा कोड डाल सकते हैं. ये जानकारी राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने दी है.

द कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने कहा कि हमले की गंभीरता ‘ज्यादा’ है और उपयोगकर्ताओं को सलाह दी कि ऐप और इसकी सुरक्षा को अपडेट करें. वे जूम सपोर्ट सर्विस वेबसाइट पर जाकर इसकी सुरक्षा बढ़ा सकते हैं.

(ये भी पढ़ें- OnePlus ने कपड़ों के आरपार देखने वाले फोन कैमरे को हटाया! जुगाड़ से अब भी इस्तेमाल कर रहे हैं यूज़र्स)

सलाह में बताया गया, ‘विंडोज 7 और उससे पहले के विंडोज एप्लिकेशन पर चलने वाले जूम वीडियो कांफ्रेंस ऐप पर साइबर हमले का खतरा हो सकता है जिससे दूर बैठे हमलावर लक्षित सिस्टम पर मनचाहा कोड डाल सकते हैं.’लोकप्रिय वीडियो कांफ्रेंस प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने एप्लीकेशन का सुरक्षित वर्जन जारी किया था ताकि निजी सूचना की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

(ये भी पढ़ें- अलर्ट! Gmail, Amazon जैसी 377 ऐप्स से आपके पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड डिटेल पर बड़ा खतरा)

भारत में निवेश की तैयारी में Zoom
इसके अलावा जूम अगले पांच सालों में भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है. कंपनी इस निवेश से रोजगार बढ़ाने पर विचार कर रहा है. यानी इस इन्वेटमेंट से देश में कई लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे. इस बात की जानकारी कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने दी. जूम में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग में प्रेसिडेंट Velchamy Sankarlingam ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कुछ भ्रम नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो विशेषकर जूम और चीन के संबंध के बारे में हैं

Exit mobile version