WhatsApp पर Frequently Forwarded Message भेजने की सीमा तय कर दी गई है.
वॉट्सऐप ने फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज को सिर्फ एक चैट पर भेजने का नियम आज से ग्लोबली लागू कर दिया है…
वॉट्सऐप ने ये नियम ग्लोबली आज से लागू कर दिया है. इतनी ही नहीं वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है, जिससे फॉरवर्डेड मैसेज को वेरिफाई किया जा सके.
(ये भी पढ़ें- बहुत काम का है गूगल से जुड़ा WhatsApp का ये नया ज़रूरी फीचर, जानें कैसे करेगा काम)
वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट में बताया गया कि अब frequently forwaded messages को एक समय पर सिर्फ एक चैट पर ही भेजा जा सकेगा. वॉट्सऐप पर फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज के साथ उपर की ओर डबल टिक दिखेगा. वॉट्सऐप का कहना है कि पहले फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज को सिर्फ 5 लोगों को भेजने की सीमा तय करने के बाद forwaded message शेयर होने में 25% की कमी आई है.(ये भी पढ़ें- WhatsApp ने यूज़र्स को दी चेतावनी! बहुत भारी पड़ सकती है आप पर ये एक गलती)
फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग ऐप ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग वॉट्सऐप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं. ऐसे समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया है. वॉट्सऐप की ओर से ये कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर के सरकारें फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैं.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 7, 2020, 1:23 PM IST
