UP Board 10th 12th result 2020: रज‍िस्‍ट्रेशन कर सबसे पहले पाएं अपना र‍िजल्‍ट

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
यूपी बोर्ड का र‍िजल्‍ट सबसे पहले प्राप्‍त करने के ल‍िये छात्र यहां रजिस्‍ट्रेशन कराएं और अपने ईमेल व एसएमएस के जर‍िये र‍िजल्‍ट प्राप्‍त करें.

UP Board 10th 12th result 2020: जान‍िये पर‍िणाम कब जारी होंगे. साथ ही सबसे पहले अपना र‍िजल्‍ट चेक करने के ल‍िये छात्र यहां रजिस्‍ट्रेशन कराएं और ईमेल व एसएमएस के जर‍िये अपना अलर्ट प्राप्‍त करें.

UP Board 10th 12th result 2020: उत्‍तर प्रदेश माध्‍यम‍िक श‍िक्षा बोर्ड, UPMSP के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्‍त हो गई हैं और अब छात्रों को मैट्र‍िक और इंटरमीडिएट के पर‍िणामों का इंतजार है. यूपी बोर्ड 2020 परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू हुई थीं. पेपर समाप्‍त होने के बाद मूल्‍यांकन का काम चालू है. इस साल यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में शाम‍िल होने के ल‍िये 56 लाख से ज्‍यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था, ज‍िसमें से 4.5 लाख से ज्यादा स्‍टूडेंट्स ने एग्‍जाम नहीं द‍िया. ल‍िहाजा इस बार कॉप‍ियों की संख्‍या 3 करोड़ से ज्‍यादा है. बता दें क‍ि यूपी बोर्ड ने प‍िछले वर्ष अप्रैल 2019 में पर‍िणामों की घोषणा की थी, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण इस बार परीक्षा का र‍िजल्‍ट को लेकर छात्रों के मन में कई प्रश्‍न आ रहे हैं. इसमें सबसे पहला सवाल यह है क‍ि र‍िजल्‍ट कब जारी होगा.

छात्रों को बता दें क‍ि न्‍यूज18 पर वह उत्‍तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के पर‍िणाम सबसे पहले चेक कर सकते हैं. इसके ल‍िये उन्‍हें यहां द‍िये गए फॉर्म में अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, नाम और कक्षा ल‍िखकर रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. छात्रों को यूपी बोर्ड र‍िजल्‍ट से जुड़ा हर अलर्ट सबसे पहले प्राप्‍त होगा.

बता दें क‍ि प‍िछले साल 10वीं के 80 फीसदी छात्र पास हुए थे. जबक‍ि 12वीं के 70 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. पास होने वाले स्‍टूडेंट्स में लड़क‍ियों की संख्‍या ज्‍यादा थी. कक्षा 10वीं में जहां तनु तोमर ने टॉप क‍िया था, वहीं 12वीं में गौतम रघुवंशी स्‍टेट टॉपर बने थे.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 9:28 AM IST

Exit mobile version