Sharechat को हर घंटे 5 लाख बार लोग डाउनलोड कर रहे थे.
शेयरचैट ने कंफर्म किया है कि 30 जून को पूरा दिन इसे हर घंटे 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया, जिसके बाद सिर्फ एक दिन में इसका टोटल नंबर 1.5 करोड़ पहुंच गया.
News18 के साथ एक पिछले इंटरव्यू में ShareChat के सह-संस्थापक और COO फ़रीद अहसन ने कहा था कि कोविड -19 महामारी की शुरुआत के बाद से प्लेटफॉर्म में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी. इसके अलावा पब्लिक पॉलिसी के शेयरचैट के निदेशक बर्गेस मालू ने भी News18 को बताया कि उम्मीद की जा रही है कि चीनी ऐप्स के बैन के बाद शेयरचैट में लगातार वृद्धि देखी जा सकती है.
(ये भी पढ़ें- भारत में क्यों बैन नहीं हुई PUBG गेम और कॉलिंग ऐप Zoom? यहां जानें बड़ी वजह)
कैसे काम करती है Sharechat?ShareChat एंड्रायड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. यूज़र्स इसे डाउनलोड Facebook और Twitter की तरह की तरह एक्सपीरिएंस पा सकते हैं. इसे खासतौर भारतीयों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ऐप में यूजर्स बाकी पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप की तरह प्रोफाइल बनाकर लोग स्टेट्स, फोटो पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही ये लोगों को फॉलो भी कर सकते हैं.
इस ऐप के भी दीवाने हुए लोग
शेयरचैट के अलावा भारत का दूसरा सबसे बड़ा होमग्रोन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रोपोसो में भी कल से इसी तरह की वृद्धि देखी गई है. News18 से बात करते हुए, रोपोसो के सह-संस्थापक और सीईओ, मयंक भंगडिया ने कहा कि प्लेटफॉर्म को सिर्फ कल ही के दिन में 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया. इनमोबी समर्थित Glance के स्वामित्व वाला रोपोसो, हर दिन 125 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स एंगेजमेंट होने का दावा करता है.
(ये भी पढ़ें- Redmi के 5020mAh बैटरी, 64 मेगापिक्सल 4 कैमरे वाले धांसू फोन की सेल आज, ये हैं ऑफर्स)
भंगडिया ने News18 से कहा कि चीनी ऐप्स पर बैन के बाद उन्हें अपने प्लेटफॉर्म पर कई ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर्स के आने की उम्मीद है, जो पहले टिकटॉक जैसे प्लेटफार्म पर अपने काम को पेश करते रहे थे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे क्रिएटर्स खुद के साथ अपने फॉलोअर्स को भी लाते हैं.
First published: July 1, 2020, 4:07 PM IST
