WhatsApp की ट्रिक! सिर्फ बदल दें ये एक Setting, कम खर्च होगा आपका मोबाइल डेटा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
WhatsApp पर एक सेटिंग चेंज करने से बचेगा मोबाइल डेटा.

तो आईए जानते हैं उस एक सेटिंग के बारे में बता रहे हैं, जिससे वॉट्सऐप (WhatsApp) इस्तेमाल करने पर आपका डेटा कम खर्च होगा…

पूरे देश में लॉकडाउन के समय लोग घर का समय ज़्यादातर सोशल मीडिया (Social media) या वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म (video streaming) पर बीत रहा है. ऐसे में लोग एक दूसरे से फनी वीडियोज़, फोटोज़ और जोक्स शेयर कर रहे हैं. ज़ाहिर है ऐसे में हमारी मोबाइल डेटा की खपत भी ज़्यादा हो गई है. जानकारी के लिए बता दें कि सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा (mobile date) वॉट्सऐप (whatsApp) कॉल और फोटो, वीडियो के ज़रिए खत्म होता है. लेकिन आप एक सेटिंग में बदलाव करके वॉट्सऐप से इस्तेमाल होने वाले डेटा का खर्च कम कर सकते हैं.

तो आईए जानते हैं उस एक सेटिंग के बारे में बता रहे हैं, जिससे वॉट्सऐप इस्तेमाल करने पर आपका डेटा कम खर्च होगा…

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर, फ्री हुए ये 4 पॉपुलर पेड चैनल) 

आपने देखा होगा कि जब आपको कोई फोटो भेजता है तो WhatsApp पर वह फौरन डाउनलोड हो जाती हैं. इसकी वजह से भारी मोबाइल डेटा खर्च होता है. जाहिर है कि आप सिर्फ उन्हीं वीडियो और फोटो को देखना चाहेंगे जो आपकी जरूरत की हों. वैसे एक सेटिंग को बदलकर अपने आप फोटो वीडियो डाउनलोड होने की झंझट से छुटकारा पा सकते हैं.

इसके के लिए सबसे पहले सेटिंग पर जाएं और फिर Data and Storage usage को क्लिक करें.

इसमें आपको Media auto download ऑप्शन नजर आएगा. इसमें दो ऑप्शन दिए होंगे When using Mobile data और When using Wifi data.

(ये भी पढ़ें- बड़ी खबर! बदल गया WhatsApp पर Status लगाने का तरीका, कोरोना वायरस है वजह)

मोबाइट डेटा का इस्तेमाल करने के दौरान आप सिर्फ फोटो को अपने आप डाउनलोड करने के लिए चालू करें. वहीं वाईफाई के साथ All media को सेलेक्ट कर दें. वहीं रोमिंग के लिए नो मीडिया कर दें इससे आपका डेटा काफी हद तक बचेगा.

इसके अलावा आप नीचे दिए गए LOW Data usage ऑप्शन को चेक करके कॉल के दौरान इस्तेमाल होने वाले डेटा यूसेज को कम कर सकते हैं.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 7:30 AM IST

Exit mobile version