PM CARES Relief Fund: कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए आप भी कर सकते है योगदान

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है. इस महमारी से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें, उद्योगपति और आम लोग लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसी में पीएम मोदी (PM Modi) ने भी शनिवार को PM Care Fund का ऐलान किया ताकि देश के नागरिक इसमें अपनी स्वेच्छा से कुछ योगदान कर सकें. पीएम मोदी ने इस फंड के ज़रिए 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिससे संकट के समय किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके और जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके. अगर आप भी इस नेशनल फंड में योगदान करना चाहते हैं तो ऐसा करने के कई तरीके हैं…

इसके लिए सबसे पहले pmindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं. यहां पर कई तरह का पेमेंट मेथड स्वीकार किया जा रहे हैं. इसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI पेमेंट समेत NEFT और RTGS भी है. किसी भी प्लेटफॉर्म या पेमेंट मेथड के ज़रिए फंड में किये गये डोनेशन पर धारा 80 (G) के तहत आयकर से छूट दी जाएगी.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर, फ्री हुए ये 4 पॉपुलर पेड चैनल) 

फोटो: ICICI

वेबसाइट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अकाउंट नंबर, IFSC कोड और SWIFT कोड की डिटेल वेबसाइट पर दी गई है. इसकी UPI ID pmcare@sbi है. इसके अलावा आप Amazon Pay, PhonePe, Paytm, Google Pay, Mobikwik और BHIM ऐप के ज़रिए सीधे PM CARES फंड में डोनेट कर सकते हैं.

(ये भी पढ़ें- बड़ी खबर! बदल गया WhatsApp पर Status लगाने का तरीका, कोरोना वायरस है वजह)

Paytm ने बताया योगदान देने का लक्ष्य
डिजिटल पेमेंट (digital payment) कंपनी पेटीएम (paytm) ने कोरोना वायरस (coronavirus) की जंग लड़ने में अपने योगदान की बात कही है. कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसका ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (PM-CARES Fund) में 500 करोड़ रुपये का योगदान देने का लक्ष्य है.

पेटीएम ने एक बयान में कहा कि पेटीएम का वालेट, यूपीआई और पेटीएम बैंक डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके पेटीएम के ज़रिए दिए गए हर योगदान या अन्य किसी भी भुगतान के लिए कंपनी अतिरिक्त 10 रुपये का योगदान देगी.

PhonePe करेगी 100 करोड़ का योगदान
पेटीएम के अलावा कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ाई में अब डिजिटल पेमेंट ऐप (digital payment app phonepe) फोनपे ने भी हाथ बढ़ाया है. फ्लिपकार्ट (Flipkart) की पेमेंट कंपनी फोनपे ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए 100 करोड़ रुपये जुटाने का अभियान शुरू किया है.

(ये भी पढ़ें- जियो का शानदार ऑफर! 21 रुपये के रिचार्ज पर पाएं दोगुना 4G डेटा, कॉलिंग के लिए भी फायदा) 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूपीआई का इस्तेमाल कर उसके ऐप से 30 अप्रैल 2020 तक पीएम केयर्स (PM-CARES Fund) में जितने उपभोक्ता दान करेंगे, वह हर उपभोक्ता के बदले 10-10 रुपये का अपनी ओर से योगदान देगी. 

Exit mobile version