OFF कर दें Facebook की ये Setting, जल्दी नहीं खत्म होगा आपका मोबाइल डेटा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
Facebook

आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप फेसबुक की एक सेटिंग को ऑफ करे अपना मोबाइल डेटा बचाया जा सकता है….

कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते घर पर बैठे रहने पर सोशल मीडिया (social media) का इस्तेमाल ज़्यादा हो  गया है. बात करें फेसबक की तो लोग इसपर भी पोस्ट लिखने, फोटो अपलोड करने जैसे एक्टिविटी अपना रहे हैं. इसके साथ ही फेसबुक (facebook) घर पर रहे रहे हम सबको एक-दूसरे से कनेक्ट करने में मदद करता है बल्कि इस पर हमें काफी इंट्रेस्टिंग कंटेंट भी मिलते हैं, लेकिन इसमें से कुछ ऐसे फीचर्स भी है जो कई बार हमें परेशान भी करते हैं. इन फीचर्स में सबसे बड़ी समस्या ऑटोप्ले वीडियो फीचर की है.

इससे एक वीडियो देखने के बाद अपने आप दूसरे वीडियोज प्ले होने लगते हैं. इससे न सिर्फ हमारा डेटा खत्म होता है बल्कि यूज़र्स भी परेशान होते हैं. तो आज हम आपको इससे बचने का एक तरीका बता रहे हैं. हम बताएंगे कि कैसे आप इसे ऑफ कर सकते हैं…

(ये भी पढ़ें- Coronavirus Lockdown: फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और बिग बास्केट ने बंद की दुकान, अमेज़न ने कैंसल किए ऑर्डर)

डेस्कटॉप पर ऐसे करें बंदअगर आप डेस्कटॉप फेसबुक चला रहे हैं तो पर ऑटो प्ले वीडियो को ऑफ करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद बाईं ओर दिए मेन्यू में Videos पर क्लिक करें. यहां आपको Auto-Play Videos का ऑप्शन मिलेगा. इसमें आपको डिफॉल्ट की जगह NO सेलेक्ट करना होगा, इसके बाद आपके फेसबुक पर ऑटो वीडियो प्ले होना बंद हो जाएगा.

एंड्रॉयड और iPhone पर ऐसे कर सकते हैं ऑफ
इसके लिए सबसे पहले अपने फेसबुक ऐप को ओपन करें उसके बाद नीचे बार में दिए गए मेन्यू पर क्लिक करें और फिर Settings & Privacy पर जाकर Settings पर क्लिक करें. इसके बाद Media and Contacts में जाएं और Videos and Photos पर टैप करें.

(ये भी पढ़ें- BSNL का बड़ा तोहफा, एक महीने के लिए ग्राहकों को मुफ्त में मिल रहा है इंटरनेट!) 

इसके बाद Autoplay पर क्लिक करें इसमें On Mobile Data and Wi-Fi Connections, On Wi-Fi Connections Only और Never Autoplay Videos जैसे तीन ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको Never Autoplay Videos सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपके ऐप पर वीडियोज ऑटो प्ले नहीं होंगे.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 26, 2020, 6:26 AM IST

Exit mobile version