COVID-19: नेटवर्क पर भार कम करने के लिए Netflix ने किया ये अहम फैसला

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
Netflix

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश भर में बंदी है और इसके चलते डिजिटल कंटेंट का इस्तेमाल कई गुना बढ़ गया है, इसलिए नेटफ्लिक्स ने अहम फैसला किया है…

वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स (Netflix) ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में सर्विस की क्वालिटी बनाए रखते हुए दूरसंचार नेटवर्क ( telecom networks) पर ट्रैफिक को 25 प्रतिशत तक कम करेगा. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच नेटवर्क पर उपयोगकर्ताओं की बढ़ी भीड़ के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है. अमेज़न प्राइम वीडियो जैसी कंपनियां भी दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे पर दबाव को कम करने के लिए अस्थायी रूप से बिट दर कम कर रही हैं. बिट दर के आधार पर पता चलता है कि कितना डेटा स्थानांतरित किया जा रहा है.

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश भर में बंदी है और इसके चलते डिजिटल कंटेंट का इस्तेमाल कई गुना बढ़ गया है क्योंकि लोग घर के अंदर रहने के लिए मजबूर हैं.

(ये भी पढ़ें- 6 हज़ार रुपये सस्ते में खरीदें Xiaomi का 48MP कैमरे वाला फोन, 50 लाख से ज़्यादा लोगों की बना पसंद)

नेटफ्लिक्स के उपाध्यक्ष (कंटेंट डिलीवरी) केन फ्लोरेंस ने एक ईमेल बयान में कहा कि संकट को देखते हुए हमने अपनी सेवा की गुणवत्ता बनाए रखते हुए दूरसंचार नेटवर्क पर नेटफ्लिक्स के ट्रैफिक को 25 प्रतिशत कम करने का एक तरीका विकसित किया है. इसलिए उपभोक्ताओं को उनके प्लान के साथ आने वाली गुणवत्ता मिलती रहेगी. उन्होंने कहा कि इससे भीड़भाड़ वाले नेटवर्क को काफी राहत मिलेगी और भारत में अगले 30 दिनों तक इस उपाय को लागू किया जाएगा.(ये भी पढ़ें- खुशखबरी! सिर्फ 19,999 रुपये का हुआ सैमसंग का 63 हज़ार वाला धांसू स्मार्टफोन)

जानकारी के लिए बता दें कोरोना वायरस के चलते दूरसंचार सेवाप्रदाताओं के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने सरकार को पत्र लिखकर नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे प्लैटफॉर्म को बिटरेट कम करने के निर्देश देने की मांग की थी. ताकि मौजूदा समय में ‘अहम कामों’ को जारी रखने के लिए नेटवर्क के बुनियादी ढांचे पर दबाव को कम किया जा सके.
(इनपुट-भाषा से)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 3:10 PM IST

Exit mobile version