देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 15 बार पढ़ी गई

लॉकडाउन: WhatsApp, TikTok को पीछे छोड़ ये ऐप बना सबकी पसंद, इतना हुआ डाउनलोड

वॉट्सऐप, टिकटॉक जैसी पॉपुलर को पीछे छोड़ कर Zoom बना नंबर 1. Zoom ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें एक टाइम पर 50 लोग जोड़े जा सकते है.

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

वॉट्सऐप, टिकटॉक जैसी पॉपुलर को पीछे छोड़ कर Zoom बना नंबर 1.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
लॉकडाउन के बीच WhatsApp, TikTok को पीछे छोड़ ये ऐप बना लोगों का पसंद, सबसे ज़्यादा बार हुआ डाउनलोडफोटो: Zoom App

Zoom ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें एक टाइम पर 50 लोग जोड़े जा सकते है. अब तक इस ऐप को 500 मिलियन लोगों ने डाउनलोड कर लिया है और अभी भी ये नंबर बढ़ रहा है.

पूरे देश में लॉकडाउन (lockdown) के बीच लोग सोशल मीडियो (social media) पर खूब ऐक्टिव है. एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए अलग-अलग ऑप्शन खोज रहे हैं. इसी में ज़ूम (Zoom App) नाम की ऐप लोगों को इतनी पसंद आ गई कि ये इंडिया में सबसे ज़्यादा बार डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है. जी हां, इस मामले में Zoom ऐप ने दिग्गज वॉट्सऐप (WhatsApp) और युवाओं के बीच पॉपुलर टिकटॉक (TikTok) और इंस्टाग्राम (Instagram) को भी पीछे छोड़ दिया है.

क्या है Zoom App?
सिलिकॉन वैली बेस्ड स्टार्टअप की बनाई ये ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें एक टाइम पर 50 लोग जोड़े जा सकते है. जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ ज़ूम ऐप ही ऐसी ऐप है, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रंस के दौरान एक साथ 10 से ज़्यादा लोग ऐड किए जा सकते हैं.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर, फ्री हुए ये 4 पॉपुलर पेड चैनल) यही वजह है कि घर से काम कर रहे बिज़नेस प्रोफशन के बीच ये ऐप रातों-रात बेहद पॉपुलर हो गई. अब तक इस ऐप को 500 मिलियन लोगों ने डाउनलोड कर लिया है और अभी भी ये नंबर बढ़ रहा है.

फोटो: Zoom App

लॉकडाउन के बीच वॉट्सऐप फिसल कर पांचवे नंबर पर आ गया है. ज़ूम एक ऐसी टेक्नोलॉजी कंपनी ने जिसे शायद कोरोना वायरस महामारी में सबसे ज़्यादा फायदा हुआ है. दरअसल घर से काम कर रहे लोगों को Zoom ऐप के ज़रिए काफी सहुलियत मिली, जिसमें सबसे ज़्यादा आसानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हुई.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच Jio बना यूज़र्स का सहारा, वैलिडिटी बढ़ाने के साथ दिया 100 मिनट फ्री)

हाल ही में Zoom ऐप पर एक बड़ा आरोप लगा था. मदरबोर्ड की एक रिपोर्ट पर कहा गया था कि जूम ऐप का iOS वर्जन यूजर्स के डेटा को फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है. हालांकि इस खबर के आने के बाद कंपनी के फाउंडर Eric Yuan ने अपने ब्लॉग मे लिखा कि उस फीचर को रिव्यू किया जा रहा है, जिसकी वजह से ज़ूम यूज़र्स का डेटा फेसबुक को मिल रहा था.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 2:31 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑