देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 15 बार पढ़ी गई

लॉकडाउन से बढ़ा लाइव शॉपिंग का ट्रेंड, TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर बिक रहे सामान

चाइना में लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ गया है. शंघाई न्यू वर्ल्ड (Shanghai New World) शॉपिंग मॉल की लाइव स्ट्रीम के दौरान महज 3 दिनों में 1,30,000 लोगों ने हिस्सा लिया है...

Abhishek Raghuvanshi6 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
COVID-19: लॉकडाउन के बीच बढ़ा लाइव स्ट्रीमिंग शॉपिंग का ट्रेंड, TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर सामान बेच रहे हैं ब्रैंड्स

चाइना में लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ गया है.

शंघाई न्यू वर्ल्ड (Shanghai New World) शॉपिंग मॉल की लाइव स्ट्रीम के दौरान महज 3 दिनों में 1,30,000 लोगों ने हिस्सा लिया है…

कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स के ज़रिये शॉपिंग का ट्रेंड काफी जोर पकड़ता दिख रहा है. चीन में कोरोना वायरस के चलते हफ्ते भर सभी रिटेल लोकेशन बंद होने के बाद कुछ दुकानदारों ने अपने ग्राहकों से जुड़ने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग का सहारा लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई न्यू वर्ल्ड (Shanghai New World) शॉपिंग मॉल के लाइव स्ट्रीम के दौरान सिर्फ 3 दिनों में 1,30,000 व्यूअर्स ने हिस्सा लिया. यहां 6 से 8 मार्च के बीच मॉल के अलग-अलग दुकानदारों ने हर दिन 12 घंटे के लिए लाइव स्ट्रीमिंग किया. इस दौरान एडिडास, (Adidas) डिओर (Dior) और लीगो (Lego) जैसे पॉपुलर ब्रैंड्स के प्रोडक्ट्स को ग्राहकों के सामने रखा और बिक्री की.

शंघाई के न्यू वर्ल्ड ने Douyin के ज़रिए प्रोडक्ट की लाइव स्ट्रीमिंग की है. जानकारी के लिए बता दें कि Douyin चाइना का टिकटॉक वर्जन है. Abacusnews की रिपोर्ट के मुताबिक इन तीन दिनों में मॉल के 10,000 फॉलोअर्स हो गए हैं. चाइना के कई म्युजियम और न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन म्युजियम भी लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिये सामानों की प्रदर्शनी और पिंड्ओडुओ (Shopping platform) के ज़रिये गिफ्ट बेच रहे हैं.

(ये भी पढ़ें- बहुत काम का है गूगल से जुड़ा WhatsApp का ये नया ज़रूरी फीचर, जानें कैसे करेगा काम)

चीन में लाइव स्ट्रीमिंग ई-कॉमर्स बहुत तेजी से बढ़ा है. iiMedia की रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबारियों ने 2019 में 433 बिलियन युआन (साढ़े चार हजार अरब रुपये) से  ज्यादा का कारोबार किया. अब कोरोना वायरस महामारी के दौरान इसमें इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है, और बताया गया है कि 2020 में इसी प्रोजेक्ट में उद्योग 916 बिलियन युआन (नौ हजार अरब रुपये) का आंकड़ा छू लेगा.चाइना कंज्यूमर एसोसिएशन के सर्वे के मुताबिक लोगों को शॉपिंग का नया तरीका ज़्यादा पसंद आ रहा है. लोगों का कहना है कि लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिये शॉपिंग ज़्यादा सोशल और  इंटरएक्टिव है. यहां उन्हें प्रोडक्ट समझने में ज़्यादा आसानी हो रही है. ऐसे में चाइना के बड़े ई-कॉमर्स और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को इस ट्रेंड से काफी फायदा मिल रहा है.

Quest Mobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Douyin पर फरवरी में लाइव स्ट्रीमिंग पर 28% ट्रैफिक रिकॉर्ड किया गया है, जो कि फरवरी के मुकाबले 24% ज़्यादा है. साथ ही Bilibili पर लाइव स्ट्रीमिंग का ट्रैफिक 10.7% से 12.4% रिकॉर्ड किया गया है.

लेकिन सबसे बड़ी लाइव स्ट्रीमिंग शॉपिंग वेबसाइट Alibaba का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Toabao रहा. कंज्यूमर एसोसिएशन के 5,333 यूज़र्स पर किए गए सर्वे से पता चला है कि 70% लोगों ने Toabao इस्तेमाल किया. Toabao ने बताया कि पहली बार लाइव स्ट्रीमिंग इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट की संख्या जनवरी के मुकाबले फरवरी में 719% ज़्यादा रिकॉर्ड की गई. 57.8% के साथ Douyin दूसरे नंबर पर पाई गई, और तीसरे पर Kuaishou, जिस पर 41% की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई.

लेकिन इस लाइव स्ट्रीमिंग शॉपिंग से कई यूज़र्स का काफी खराब एक्सपीरिएंस भी रहा है. कंज्यूमर एसोसिएशन के सर्वे के मुताबिक करीब 40% यूज़र्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा. इनमें से ज़्यादातर लोग धोखाधड़ी और फ्रॉड का शिकार हुए हैं. सर्वे में पाया गया कि ग्राहकों को इस तरह की शॉपिंग से डर है कि उन्हें फर्जी सामान बेचे जा सकते हैं.

एसोसिएशन की रिपोर्ट में पेमेंट को लेकर भी सवाल उठे हैं. कहा गया है कि  कुछ प्लेटफॉर्म स्ट्रीमिंग के दौरान खुद के पेमेंट मेथड का इस्तेमाल न करके थर्ड पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे स्कैम होने का खतरा बढ़ जाता है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 6, 2020, 12:37 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑