देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 15 बार पढ़ी गई

यूट्यूब पर कुछ सीखने से ऑडियो बुक सुनने तक, घर बैठे खुद के लिए करें ये चीजे़ं

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से दुनिया भर में कोहराम मचा हुआ है. पूरी दुनिया के लोग घरों पर दुबकने को मजबूर हैं. कई देशों ने कोरोना पर लगाम कसने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया है.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से दुनिया भर में कोहराम मचा हुआ है. पूरी दुनिया के लोग घरों पर दुबकने को मजबूर हैं. कई देशों ने कोरोना पर लगाम कसने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया है. भारत में भी कोरोना से जंग जीतने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई. यानी हर भारतीय नागरिक को 21 दिन तक घर पर ही रहना होगा, ताकि इस वायरस के ट्रांसमिशन साइकिल (transmission cycle) को तोड़ा जा सके.

वैसे 21 दिन का लॉकडाउन काफी लंबा होता है. कामकाजी लोगों के लिए तो घर पर समय गुजारना मुश्किल होता है. ऐसे में घर पर रहकर ऐसा कौन सा काम करें जिससे हम खुद को पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त रख सकें. आईए जानते हैं टीवी देखने फोन पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के अलावा और क्या किया जा सकता है.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर, फ्री हुए ये 4 पॉपुलर पेड चैनल) 

ऑनलाइन स्किल सीखेंइस समय घर पर रहकर आप ऑनलाइन अपने मन मुताबिक Skill Development कर सकते हैं. अगर आपको डांस, कुकिंग किसी भी चीज का शौक है तो YouTube में जाएं और जो आपको अच्छा लगता हो वो सीखें. इसके अलावा प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट के लिए आप Lynda, Udemy जैसी वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं.

ऐप से सीखें नई-नई भाषा
अगर आपको कई नई भाषा पर अपना आधिपत्य जमाना है तो Duolingo और HelloTalk जैसे ऐप के जरिए आप फ्री में नई भाषा सीख सकते हैं.

(ये भी पढ़ें- जियो का शानदार ऑफर! 21 रुपये के रिचार्ज पर पाएं दोगुना 4G डेटा, कॉलिंग के लिए भी फायदा) 

Podcasts (पॉडकॉस्ट्स)
सबसे पहले तो ये समझते हैं कि पॉडकॉस्ट होता क्या है? इंटरनेट से कोई भी आप ऑनलाइन कंटेंट डाउनलोड करते हैं वो ऑडियो, वीडियो कुछ भी हो सकता है. उसे Podcast कहते हैं. मौजूदा समय में इंटरनेट की दुनिया में बहुत से Podcast मौजूद हैं.

आप अपने मनचाहे सेक्टर की जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए करेंट अफेयर्स, स्पोर्ट्स, बिजनेस, कॉमेडी या अपनी रूचि के अनुसार कोई अच्छा Podcast डाउनलोड कर लीजिए और अपना मनोरंजन कर सकते हैं. इससे आपका समय भी व्यतीत हो जाएगा और ज्ञान का अथाह भंडार भी आ जाएगा.

(ये भी पढ़ें- बड़ी खबर! बदल गया WhatsApp पर Status लगाने का तरीका, कोरोना वायरस है वजह)

Audiobook
आप एक पाठक नहीं, बल्कि एक श्रोता बनिए. इसमें कोई चिंता की बात नहीं है. LibriVox, Audible, Goodreads जैसे बहुत बड़े ऑडियोबुक्स के कलेक्शन हैं. इनमें तकरीबन सबकुछ है, जिसमें बेहतर ज्ञान अर्जित कर सकते हैं.

घर की साफ सफाई
कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने में आपको साफ सफाई पर भी खास तौर से ध्यान देना है. इन 21 दिनों में आप फुर्सत के पल में घर की सफाई भी कर सकते हैं. नियमित रूप से घर को सैनिटाइज करते रहें.

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑