लॉकडाउन के बीच WhatsApp बना सहारा,शेयर हो रही हैं चाचा चौधरी, साबू जैसी Comics

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
WhatsApp.

लोग वॉट्सऐप पर चाचा चौधरी, साबू, पिंकी, नागराज, इंद्रजाल, चंपक और लोटपोट जैसी कॉमिक्स शेयर कर रहे हैं…

कोरोना वायरस (coronavirus) के कहर के कारण देश में लॉकडाउन के बीच बच्चों को घरों की चारदीवारी में रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है लेकिन उनकी इस परेशानी को सोशल मीडिया (social media) शेयर की जा रही और कई आनलाइन एैप पर उपलब्ध कॉमिक्स ने कुछ हद तक दूर कर दिया है. कोरोना वायरस ने उन्हें खेल के मैदान और दोस्तों से दूर कर दिया और टीवी पर वही कार्टून बार बार देखकर ऊब होने लगी है लेकिन बंद के कारण घरों में रहने को मजबूर बच्चों को कॉमिक्स की दुनिया लुभा रही है जिसमें चाचा चौधरी, साबू, बिल्लू, पिंकी, नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव जैसे किरदार हैं.

लोग वॉट्सऐप पर चाचा चौधरी, साबू, पिंकी, नागराज, इंद्रजाल, चंपक और लोटपोट जैसी कॉमिक्स शेयर कर रहे हैं और बच्चे भी इन कॉमिक्स का खूब आनंद ले रहे है.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर, फ्री हुए ये 4 पॉपुलर पेड चैनल) 

WhatsApp का स्क्रीनशॉट.

कई लोगों का बताया कि वॉट्सऐप पर इन कॉमिक्स की PDF फाइल शेयर की जा रही है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही लोग मज़े से पढ़ रहे हैं.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच Jio बना यूज़र्स का सहारा, वैलिडिटी बढ़ाने के साथ दिया 100 मिनट फ्री)

ज़्यादातर लोग चाचा चौधरी और साबू पसंद कर रहे हैं.  इसी तरह कई ऑनलाइन प्लैटफार्म लॉकडाउन के मद्देनजर बच्चों के लिए निशुल्क किताबें पढ़ने और उन्हें मुफ्त डाउनलोड करने की सुविधा दे रहे हैं. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) अपनी चुनिंदा और लोकप्रिय किताबों को मुफ्त में डाउनलोड कराने की सुविधा मुहैया करा रहा है. कुछ माता-पिता अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए यूट्यूब का भी सहारा ले रहे हैं. वे यूट्यूब पर बच्चों को वीडियो दिखाकर पेटिंग और डांस सीखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.
(इनपुट-भाषा से)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 4:39 PM IST

Exit mobile version