कोरोना वायरस से मौत
सरकार की आरोग्य सेतु और चैटबोट जैसी सेवाएं होम क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों को ट्रैक करेंगी. वहीं कुछ कोरोना से संबंधित फर्जी खबरों का खुलासा करते हुए आम लोगों को सहायता पहुचाएंगा…
Aarogya Setu
आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग ऐप है जिसको हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है.आजकल हर स्मार्टफोन में GPS सिस्टम और ब्लुटूथ सिस्टम होता ही है. सेंट्रल गवर्नमेंट स्मार्टफोन की इन सुविधाओं का इस्तेमाल करते हुए ये पता लगा सकती है कि क्या कोई व्यक्ति COVID-19 पेशेंट के करीब रह रहा है. ये एप्लिकेशन 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है.
(ये भी पढ़ें- बहुत काम का है गूगल से जुड़ा WhatsApp का ये नया ज़रूरी फीचर, जानें कैसे करेगा काम)WhatsApp ChatBot
पीएम मोदी ने वाट्सऐप चैट बोट की लॉचिंग का ऐलान किया था. इसके ज़रिए आम लोगों को कोरोना वायरस महामारी से संबंधित उनके सभी सवालों के सही जवाब मिल सकते हैं. इसके लिए उन्हें वाट्सऐप चेट बोट के 919013151515 सिर्फ HI… लिखकर छोड़ देना है. आप कोरोना से संबंधित अपने सवालों के जवाब जानने के लिए MyGoverment Corona helpdesk को भी कॉल कर सकते है.
यहां आपको कोरोना के लक्षणों और इससे संबंधित आपके नजदीकी टेस्टिंग सेंटर की जानकारी आसानी से मिल सकती है.
COVID-19 फीडबैक
ये एप्लिकेशन केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है इसके ज़रिए उन लोगों से सीधा फीडबैक लिया जाता है जिनका देश में कोरोना वायरस संबंधित इलाज हुआ है.
(ये भी पढ़ें- Vodafone के 3 सस्ते प्रीपेड प्लान्स! 90 दिन की वैलिडिटी के साथ पाएं कई शानदार फायदे)
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 3:25 PM IST
