कोरोना से प्रभावित मीडिया संस्थानों की मदद करेगा फेसबुक, देगा 10 करोड़ डॉलर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
फेसबुक

फेसबुक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सूचना देने के लिए समाचार उद्योग असाधारण हालात में काम कर रहा है.

वाशिंगटन. फेसबुक (facebook) ने सोमवार को कहा कि वह वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस महामारी (coronavirus pandemic) से बुरी तरह प्रभावित मीडिया संस्थानों को 10 करोड़ डॉलर की मदद देगा. उसने कहा कि परेशानी के समय में भरोसेमंद सूचना देने के लिए इसकी जरूरत है. फेसबुक के समाचार साझेदारी के निदेशक कैंपबेल ब्राउन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सूचना देने के लिए समाचार उद्योग असाधारण हालात में काम कर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘ जिस समय पत्रकारिता को पहले से अधिक की जरूरत है, वायरस के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव के चलते विज्ञापन से होने वाली आय में गिरावट आ रही है. स्थानीय पत्रकार इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच Jio बना यूज़र्स का सहारा, वैलिडिटी बढ़ाने के साथ दिया 100 मिनट फ्री)

नए वित्त पोषण के मुताबिक, करीब 2.5 करोड़ डॉलर की आपातकालीन मदद स्थानीय सामाचारों को फेसबुक पत्रकारिता अभियान के जरिए दी जाएगी और बाकी 7.5 करोड डॉलर अतिरिक्त मार्केटिंग प्रयासों के जरिए विश्व के समाचार संस्थानों को दिए जाएंगे.इससे पहले फेसबुक के संस्थापक मार्ग ज़करबर्ग (mark zuckerberg) और उनकी पत्नी ​प्रिसिला चान की ओर से परोपकार के लिए गठित संगठन​ चान ज़करबर्ग इनीशिएटिव ने कोरोना वायरस से फैलने वाली बीमारी का उपचार खोजने के लिए बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाने और 2.5 करोड़ डालर की राशि का योगदान करने की घोषणा की है.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर, फ्री हुए ये 4 पॉपुलर पेड चैनल) 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 4:39 PM IST

Exit mobile version