RBI ने नए उपायों की घोषणा की, एक्पोर्टर्स को दी 15 महीने की मोहलत

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
RBI ने कोरोना के आर्थिक असर से निपटने के लिए नए उपायों की घोषणा की

RBI ने बुधवार को कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के आर्थिक असर ने निपटने के लिए नए उपायों की घोषणा की, जिसमें निर्यात आय की प्राप्ति और स्वदेश भेजने की अवधि में बढ़ोतरी शामिल है.

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के आर्थिक असर ने निपटने के लिए नए उपायों की घोषणा की, जिसमें निर्यात आय की प्राप्ति और स्वदेश भेजने की अवधि में बढ़ोतरी शामिल है. इसके साथ ही आरबीआई ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आय-व्यय के नकदी प्रवाह में अंतर की सीमा में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि वर्तमान में निर्यातकों द्वारा वस्तुओं और सॉफ्टवेयर निर्यात की पूरी राशि को निर्यात की तारीख से 9 महीने के भीतर देश में लाना होता है.

बैंक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते आई दिक्कतों के चलते 31 जुलाई 2020 तक किए गए निर्यात से होने वाली आय को देश में वापस लाने की अवधि को निर्यात की तारीख से 15 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: PhonePe ने पेश किया कोरोना केयर पॉलिसी, 156 रुपये में मिलेगा 50 हजार का बीमा

इससे पहले, RBI ने 27 मार्च को सभी वित्तीय संस्थाओं को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसके बाद सरकार द्वारा लिए गए लॉकडाउन के फैसले को देखते हुए सभी ऋणों के लिए तीन महीने की मोहलत देने की अनुमति दी. आरबीआई के इस निर्णय के बाद बैंक सभी ग्राहकों को तीन महीने की अवधि के लिए अपनी मासिक ईएमआई का भुगतान नहीं करने की अनुमति दे सकते हैं और इससे उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पहुंचेगा.ये भी पढ़ें:

SBI समेत इन बैंकों ने ग्राहकों को दी राहत, 3 महीने तक नहीं देनी होगी EMI

सरकारी बैंकों के बाद अब इस प्राइवेट बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा, इतने कम की EMI

PNB और IOB ने ग्राहकों को दी राहत, लोन ब्याज दरों में की इतनी बड़ी कटौती

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 3:02 PM IST

Exit mobile version