सांवेर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से तुलसी सिलावट द्वारा जीत को लेकर मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं की जीत करार दिया साथ ही उन्होंने कहा कि यह जीत मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं ओर इस ऐतिहासिक जीत के लिए सांवेर की जनता का आभार व्यक्त किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व बूत के कार्यकर्ताओं सहित संगठन के लोगों ने तय किया था कि सांवेर में कुछ ऐसा करें ताकि ऐतिहासिक हो सके तुलसी सिलावट जी बार के विधायक रह चुके हैं वहां से इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करना जरूरी था वही चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला के मंत्री बनाएं जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि संगठन सभी के लिए चिंतित रहता है और निसंदेह संगठन कोई ना कोई निर्णय जरूर लेगा।
