महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो चुकी जिसके चलते बीजेपी अध्यक्ष राजेश सोनकर से महापौर उम्मीदवार को लेकर सवाल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही ना हुआ हो लेकिन आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इंदौर में भी महापौर पद अनारक्षित किया जा चुका है जिसको लेकर सांवेर ग्रामीण बीजेपी अध्यक्ष राजेश सोनकर से महापौर उम्मीदवार को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि फिलहाल संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा हूं फिर भी संगठन अगर मुझे महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाते हैं तो चुनाव लड़ने के लिए तैयार है,,,,

वही किसान आंदोलन को लेकर भी सांवेर जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कहा कि किसान आंदोलन में यह वही लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 2014 से उनके खिलाफ विरोध करना अपना धर्म समझ रखा है और यह सभी आज एक जाजम पर इकट्ठा हो गए हैं साइन बाग का जो दृश्य था उसका दूसरा दृश्य आज किसान आंदोलन में दिखा दे रहा है,,, ग्रामीण बीजेपी अध्यक्ष राजेश सोनकर ने पत्रकारों से कहा कि इनका आंदोलन किसानों का दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है किसान हित का बिल है यह जो कि केंद्र सरकार कृषि मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कॉन्ग्रेस केवल किसानों को भ्रमित करने के लिए आंदोलन किया जा रहा है, कल भी भारत बंद होने का असर आपने देखा होगा कोई भी किसान इन पार्टियों के साथ खड़ा नहीं है इस आंदोलन को देश के किसानों ने पूरी तरीके से नकार दिया है। साथ ही राजेश सोनकर ने नगरी निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत जीत का दावा भी किया है उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय होंगे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जिस तरह से बीजेपी विजय हुई है और अब इंदौर नगरी निकाय चुनाव में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से विजय होगी ।

Exit mobile version