प्रदेश की सबसे चर्चित सीटो में से एक साँवेर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने रिकार्ड जीत हासिल की है तुलसी सिलावट को जनता का भरपूर समर्थन मिला और सिलावट ने साँवेर से 53264 मतों से जीत हासिल की तुलसी सिलावट को मिली रिकार्ड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं कर जश्न का दौर जारी है तुलसी सिलावट सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय पहुँचकर जीत का जश्न मनाया ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया पत्रकारों के चर्चा के पहले विजय उम्मीदवार सिलावट ने साँवेर की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जनता ने विश्वास जताया है और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो निर्णय मार्च में लिया था उस निर्णय पर जनता ने मोहर लगा दी है तुलसी सिलावट ने कहा कि विकास और प्रगति के एक नए मॉडल के साथ शिव और ज्योति की जोड़ी प्रदेश में काम करेगी
