भाजपा की प्रदेश स्तरीय सेवा अभियान समिति के सदस्य सुदर्शन गुप्ता ने बायपास का दौरा किया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे भोजन व राहत शिविरों की व्यवस्था देखी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर – भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सेवा अभियान की प्रदेश स्तरीय समिति के सदस्य श्री सुदर्शन गुप्ता ने इंदौर देवास बायपास रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाहर से आने वाले मजदूर भाई बहनों के लिए चलाए जा रहे भोजन व राहत शिविरों का दौरा किया।
श्री गुप्ता ने आज इंदौर-देवास बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे शिविरों में दस्तक देकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल भी जाने, श्री गुप्ता ने बाइक पर आने वाले, ट्रक में सवार यात्रियों, बस से आने वाले प्रवासियों से चर्चा कर आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली।


इस दौरान श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व भी बताते हुए मजदुर भाई बहनों को भी 2 गज की दूरी का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने मजदूर भाई बहनों से चर्चा भी की। उन्होंने शिविर चला रहे कार्यकर्ताओ का मनोबल भी बढ़ाया।

Exit mobile version