स्‍वदेशी ‘सांसद राखी के बाद शंकर लालवानी का ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ की तरफ बड़ा प्रयास, मिट्टी और गोबर के से बने ‘वैदिक गणेश’ की कार्यशाला आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हर साल आयोजन करते हैं सांसद
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की बात में किया था जिक्र
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से इस बार बड़ा आयोजन

सांसद शंकर लालवानी प्रधानमंत्री के ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ अभियान को लगातार आगे बढ़ाने में लगे है। स्‍वदेशी ‘सांसद राखी’ के बाद सांसद ने मिट्टी और गोबर से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए ‘वैदिक गणेश’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शामिल महिलाओं को गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

यूं तो सांसद शंकर लालवानी पिछले कई वर्षों से मिट्टी के गणेश बनवाते आ रहे हैं लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पर्यावरण को बचाने के लिए मिट्टी के गणेश प्रतिमा का आह्वान किया था जिसके बाद सांसद ने बड़े स्‍तर पर इस कार्यक्रम की तैयारी की है। गणेश प्रतिमा बनाने वाली इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया ताकि इससे उनकी भी आय हो सके।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इस प्रतिमा को शास्‍त्रोक्‍त विधी से तैयार किया गया है। जिसमें गंगाजल, तुलसी के बीज, अन्‍य बीज, मिट्टी और गोबर का इस्‍तेमाल किया गया है। इस बार मा.प्रधानमंत्री जी के ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ के संकल्‍प के अनुसार इस कार्यक्रम को बड़े स्‍वरुप में आयोजित कर रहे हैं।

- Advertisement -

सांसद ने कहा कि इन गणेश प्रतिमाओं को घर में ही गमले, बगीचे या बर्तन में विसर्जित किया जा सकता है और गणेश जी का आर्शीवद पौधों के रुप में सदैव हमारे साथ रहता है।

राखी की तरह ‘वैदिक गणेश’ का भी बिक्री केंद्र खोला जाएगा। सांसद लालवानी ने बताया कि वैदिक गणेश की बिक्री केंद्र के माध्‍यम से और ऑनलाइन भी की जाएगी।

लोक सांस्‍कृतिक मंच के बैनल तले आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल हुई। इन महिलाओं को गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण एकता मेहता ने दिया। कार्यक्रम में सतीश शर्मा, कमल गोस्वामी , पवन शर्मा,विशाल गिदवानी, पंकज फहतेचन्दानी ,नरेश फुंदवानी, कपिल जैन एवं कृष्‍णकांत व्‍यास ,का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version