सांसद शंकर लालवानी समेत नेताओ और अफसरों ने लगाई झाड़ू, सांसद बोले – सफाई मित्र इस शहर के असली हीरो

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गंदगी भारत छोड़ो अभियान

  • प्रधानमंत्री के आह्वान पर सांसद सड़क पर उतरे
  • गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश में भी बड़ा अभियान चलेगा
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आह्वान

इंदौर शहर को साफ़ रखने में सफाई मित्रों की सबसे बड़ी भूमिका है। इंदौर के सफाई मित्र दिन रात सफाई साधना में लगे रहते हैं लेकिन गोगा नवमी के उत्सव के अगले दिन सफाईकर्मी अवकाश पर रहते हैं ऐसे में सांसद शंकर लालवानी समेत विधायक और अफसर शहर की सफाई के लिए निकले।

सांसद शंकर लालवानी ने सफाई मित्रों का आभार मानते हुए कहा कि मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत वे सफाई करने उतरे हैं। साथ ही गोगा नवमी वाल्मीकि समाज का बड़ा पर्व है इसलिए आज वे अवकाश पर हैं, इसलिए आज नेताओं और अफसरों ने सुबह राजवाड़ा पर सफाई की।

साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं ने सांसद के नेतृत्व में पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया।

- Advertisement -
Exit mobile version