सांवेर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के मतदान की शुरुआत मंगलवार सुबह 7बजे मॉक पोल के साथ हुई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सांवेर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के मतदान की शुरुआत मंगलवार सुबह मॉक पोल के साथ हुई। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से एक घण्टे पहले विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर ईवीएम की जांच के लिए डमी वोट डाले गए। क्षेत्र में कुल 380 मतदान बूथ बनाये गए हैं। दोनों दलों के पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में हुए मॉकपोल के दौरान सेक्टर अधिकारियों को कुछ बूथों पर ईवीएम में परेशानी आने की सूचना मिली। पिपलिया कुमार के बूथ पर मतदान सुबह 7 बजे के तय समय पर शुरू नही हो सका। तीन बूथों पर ईवीएम खराबी की शिकायत मिली

विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील घोषित किये गए 110 बूथों पर एहतियातन केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। संवेदनशील बूथों पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। कोरोना काल में बूथों पर संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन खास प्रबन्ध भी नजर आए। बूथों के बाहर शारीरिक दूरी के पालन के लिए निशान से लेकर पहली बार मतदान केंद्रों पर वेटिंग रूम भी बनाये गए है। मतदान दल अमिट स्याही के साथ मास्क और दस्ताने भी साथ लेकर बैठे है। इस बीच सांवेर-उज्जैन रोड के साथ शहर से विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनियों में बेरिकेडिंग की गई है। मतदान बूथों के आसपास से गुजरने वालों की भी पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version