अबकी बार भाजपा युवाओं के हाथ,24 जिला और नगर अध्यक्षों में युवाओं पर पार्टी को बहुत भरोसा, इंदौर में शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी उपचुनाव को देखते हुए प्रदेश के 24 नए चेहरों को नगर और जिले की कमान सौप दी है। भाजपा ने कहीं समन्वय बनाने की दृष्टि से तो कहीं तत्कालीन की सुस्त और आपसी मनमुटाव वाली कार्यशैली के चलते यह फैसला लिया है। पार्टी के सूत्र बताते है कि इन 24 नियुक्तियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और खुद मुख्यमंत्री ने जमकर मंत्रणा की और यह 24 नए जिला और नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा कर डाली। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इस बार पार्टी ने अधिकांश युवाओं को पार्टी की कमान सौप दी है। जैसे भोपाल, ग्वालियर, इंदौर नगर, धार जिला, झाबुआ, देवास सहित अन्य जिले। इंदौर से भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के कट्टर समर्थक गौरव रणदिवे, को एकाएक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। जिससे नगर अध्यक्ष की आस लगाए बैठे कई नेता फिलहाल मायूस हो गए है। वही सांवेर विधायक रहे राजेश सोनकर को भाजपा ने जिले की कमान देते हुए सांवेर उपचुनाव की जिम्मेदारी सौप दी है। लिहाजा अब उपचुनाव में सबसे ज्यादा भार जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर पर रहने वाला है। क्योंकि शुद्ध रूप से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट को जिताने की जिम्मेवारी अब सोनकर को निभानी होगी। जबकि कांग्रेस की और से सांवेर विधानसभा छेत्र के पत्ते अभी तक नही खोले गए है। खेर अब बात करते है नवनियुक्त धार जिलाध्यक्ष राजू यादव की तो उनका एबीवीपी से शुरू कैरियर अभी तक नही थमा है। पार्टी ने यादव को जो भी जिम्मेदारी सौपी राजू यादव ने हमेशा बखूबी निभाई है। धार से लेकर मप्र स्तर तक पार्टी ने उन्हें भाजयुमो में अलग अलग पदों से नवाजा है। जिसका परिपालन राजू यादव ने बड़े ही बेहतर तरीके से किया। इधर धार जिला अध्यक्ष बनाये जाने के बाद राजू यादव की उपचुनाव में जिम्मेदारी सबसे मुख्य, और अन्यो के केंद्र पर होगी। जो उनके समर्थक है और कुछ विरोधी। इधर बदनावर में कांग्रेस से आया भाजपा उम्मीदवार, खुद भाजपा से नाराज चेहरे फिर कांग्रेसी प्रत्याशी, यह त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा धार जिला अध्यक्ष राजू यादव की भूमिका देखने लायक होगी। बहरहाल भाजपा ने अबकी बार पूरे मध्यप्रदेश की कमान जिस तरह युवाओ के हाथों में दी है वह आगामी उपचुनाव, अन्य दिनों में देखने लायक होगी

Exit mobile version