PM मोदी की मां ने थाली बजाकर जताया कोरोनावीरों का आभार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने घर पर ही थाली बजाई (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वैश्विक महामारी (Global Pandemic) के बीच अपनी जरूरी सेवाएं देने वाले लोगों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन ने अपने घर पर ही थाली बजाई.

गुजरात. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन (Hiraben) ने अपने घर पर ही थाली बजाकर उन सभी का आभार प्रकट किया जो कोरोना वायरस (Coronavirus) की वैश्विक महामारी (Global epidemic) के बीच लोगों को आवश्यक सेवाएं पहुंचा रहे हैं.

बता दें कि देश भर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) जारी है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील पर शाम 5 बजे लोगों ने अपनी बालकनी और छतों पर आकर कोरोना वायरस (Coronavirus) से देश का बचाव करने में लगे लोगों का ताली-थाली बजाकर धन्यवाद किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया देशवासियों का आभार
इस अवसर पर PM मोदी ने ट्वीट कर लोगों का आभार जताया. इस अवसर पर पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा- “ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है. आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें. कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया. देशवासियों का बहुत-बहुत आभार…”

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: सरकार ने दिया आदेश, नेट पर फालतू का दबाव कम करें वीडियो कंपनियां

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 8:38 PM IST

Exit mobile version