Nike व अन्य बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के नाम के नकली जूते बेचते हुए 2 शोरूम मालिक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एमजी रोड थाना पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली जूते बेचने वाले दुकानदार सोहेल शाह निवासी ग्रीन पार्क चंदन नगर और व्रजेश पुत्र रामसरेही शिवहरे निवासी सिल्वर स्टार कॉलोनी राजेंद्र नगर को गिरफ्तार किया है

वही फतेह सिंह आजान के मुताबिक आरोपित सोहेल की एमजी रोड पर मालवा बूट हाउस और ब्रजेश की भंवरकुआं क्षेत्र में फिरकी फैशन के नाम से दुकान है । वे ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेच रहे थे । उनके विरुद्ध कंपनी प्रतिनिधि अमित जग्गी ने शिकायत दर्ज कराई थी

Exit mobile version