इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को एक युवती ने आकर बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले युवक रेहान द्वारा उसका लगातार पीछा किया जा रहा है युवक द्वारा कई दिनों से गंदी-गंदी फब्तियां कसता रहता है आज हद पार करते हुए युवक ने लड़की को रास्ते में रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगने का प्रयास किया जिससे भयभीत हो युवती ने थाना रावजी बाजार में उपस्थित हो सब इंस्पेक्टर सीमा धाकड़ को घटनाक्रम से अवगत कराया संपूर्ण घटनाक्रम एवं युवती की सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी सघनता से तलाश की जा रही है ।
