इंदौर विजय नगर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर रिक्शा चालक सईद औरसाथी ओमप्रकाश वर्मा को शराब के साथ पकड़ा डेढ़ लाख की शराब कपड़ों के बैग में रखी थी आरोपितों ने बताया शराब दिल्ली से आई लक्जरी बससे मंगवाई थी विजय नगर टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक रिक्शा को संदेह के आधार पर सयाजी होटल के समीपसे पकडागया था चालक सईद पिता वहीद ने बताया शराब ओमप्रकाश वर्मा निवासी मोती तबला ने रखी थी जब ओमप्रकाश को पकड़ा तो उसने पलसीकर क्षेत्र के लालवानी का नाम बताया उसने बताया दिल्ली से आने वाली बस सिटी लिंक से मंगवाई है टिकट एक महिला के नाम से बना था उसने बाकायदा लगेज का भाडा देकर बस में शराब से भरे बैग रखे थे
