महिलाओं के फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ कर व्हाट्सएप पर भेजने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महिलाओं के फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ कर व्हाट्सएप पर भेजने वाले एक आरोपी को राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है

दरअसल छतरीपुरा थाने पर जून के अंतिम सप्ताह में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश द्वारा उक्त महिला सहित उसकी बहन ओर उनकी बेटियों के फोटो एडिट कर कोई व्यक्ति व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल रहा है। शिकायत की विवेचना थाना प्रभारी अमृता सोलंकी द्वारा की जा रही थी। कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया। आरोपी मल्हारगंज थाना क्षेत्र के लोहार पट्टी में रहता है। वारदात करने के बाद से फरार था। आरोपी का दो साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। आरोपी आदतन अपराधी है, थाना मल्हारगंज ओर छत्रीपुरा में कई अपराध दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाइट:- अमृता सोलंकी थाना प्रभारी

Exit mobile version