MP में बारिश से फसलों को नुकसान, कमलनाथ ने किया TWEET, CM शिवराज ने किसानों से कहा- सरकार आपके साथ है Indore News in Hindi

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
कमलनाथ ने सीएम शिवराज को किया ट्वीट, किसानों के लिए मांगी मदद

प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rains) ने किसानों की सालभर की मेहनत पानी में मिला दी है. किसान कोरोना के चलते घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जिस वजह से फसलों को बचाना उनके लिए बड़ी चिंता का सबब बन गया है.

इंदौर. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बेमौसम की बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल (Wheat Crop) खराब हो गई है. वहीं आलू के खेतों में भी पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. बारिश से आलू और गेहूं के अलावा लहसुन और सरसों की फसल भी खराब हुई है. दो दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया ट्वीट
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों की मदद करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि, ‘प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक हुई बारिश व आंधी से किसान भाइयों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. ये उन पर दोहरी मार है. मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग करता हूं कि संकट के इस दौर में किसान भाइयों के हित में तत्काल आवश्यक निर्णय लें व उनकी हरसंभव मदद करें.’

सीएम शिवराज सिंह ने मदद का भरोसा दिलाया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर किसानों को बारिश से हुए नुकसान के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा कि वो कोरोना के कारण किसानों के बीच नहीं पहुंच पा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि किसान भाई चिंता ना करें, सरकार उनके साथ है.

मालवा में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मालवा में ओलावृष्टि होने से फसल को भारी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने 28 और 29 मार्च को राज्य में भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है, जिससे किसान परेशान हैं.

इनपुट: पूजा माथुर

ये भी पढ़ें –
COVID 19: कोरोना महामारी के बीच बिक रही शराब पर उठे सवाल, CM शिवराज ने लिया ये बड़ा फैसला
COVID 19: इंदौर में जनता की मदद के लिए सड़क पर उतरा प्रशासन, सब्जी और दूध के लिए कराई ये व्यवस्था

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 11:23 PM IST

Exit mobile version