MP: विधानसभा स्पीकर ने देर रात दिया इस्तीफा, BJP ने दिया था अविश्वास प्रस्ताव

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
इससे पहले सोमवार रात 9 बजे ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. . (फाइल फोटो साभार: PTI)

अब विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होगी. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था.

भोपाल. मध्य प्रदेश में बदली सियासत का पहला असर सोमवार देर रात ही देखने को मिल गया. विधानसभा के स्पीकर एनपी प्रजापति ने रात 11 बजे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद विधानसभा में अधिकारियों को आधी रात को बुलाया गया. अब विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होगी. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था.

शिवराज ने रात 9 बजे ही ली थी शपथ
इससे पहले सोमवार रात 9 बजे ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें शपथ ‌दिलवाई. इस दौरान कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली. एक सादे समारोह के दौरान अकेले ही शिवराज सिंह ने शपथ ली. इसके तुरंत बाद ही शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की थी और सभी तैयारियों का जायजा भी लिया था. इस दौरान शिवराज सिंह ने कोरोना से लड़ने के संकल्प को दोहराया था.

खबर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.ये भी पढ़ेंः चौथी बार MP के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह, अकेले ही राजभवन में ली शपथ

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 12:04 AM IST

Exit mobile version