IPL का सट्टा खिलाने वाले 02 सटोरिये, थाना एरोड्रम की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आरोपियो के कब्जे से 20 मोबाइल फोन एवं 4800 रुपये बरामद।

आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गेंबलिंग एक्ट 3/4 एवं 66 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

इंदौर -27 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र
द्वारा शहर में आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टे का कारोबार करने वाले आरोपियो पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियो की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पश्चिम
श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग मल्हारगंज श्री जयन्त राठौर द्वारा क्षेत्र में जुआ/सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसी अनुक्रम में पुलिस थाना एरोड्रम इंदौर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित संगम नगर कालोनी इन्दौर पर कुछ
व्यक्ति सनराईजर हैदराबाद व दैहली केपीटल के बीच हुवे आईपीएल मैच पर हार
जीत का दाव लगाकर सट्टे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपीगण
1. मनीष पिता परमानंद भाटिया उम्र 38 वर्ष निवासी पाशर्वनाथ नगर थाना अन्नपूर्णा इंदौर
2. रविकांत मिश्रा पिता रमाकांत मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी संगम नगर इंदौर
को पकड़ा जिनके पास से आई पी एल क्रिकेट मैच सनराईजर हैदराबाद व दैहली
केपीटल टीमों के हार जीत के भाव व अन्य हिसाब किताब के दस्तावेज मिले साथ ही साथ 20 मोबाइल व एक एलसीडी टीवी 4800-/- रुपये नगद बरामद हुए।

- Advertisement -

उक्त पर से आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा पब्लिक गेंबलिंग एक्ट 3/4 एवं 66 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी हैं।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा, उनि बलराम सिंह राठौर, उनि
आलोक राघव, आरक्षक कृष्णा पटेल, आरक्षक दीनदयाल शर्मा, आरक्षक पवन पाण्डेय, आरक्षक अरविन्द सिंह तोमर, आर. जितेन्द्र सांखला की अहम भूमिका रही ।

Exit mobile version