3 लाख की सुपारी लेकर डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफत में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि वारदात की नियत से मल्हारगंज क्षेत्र में बदमाश घूम रहे है जिसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए बदमाशों के नाम जुनैद और सलाम है। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार 2014 में दोनों बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमे बाबूलाल जोशी फरियादी थे। इसके लिए आरोपियों ने 3 लाख रुपये की सुपारी ली थी। बदमाशो ने एक व्यापारी को भी लूटने का प्रयास किया था। आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

बाइट;:- राजेश दंडोतिया एएसपी क्राइम

Exit mobile version