24 वर्षीय महिला अचानक अपने घर की सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारन गंभीर रूप से घायल हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा में रहने वाली 24 वर्षीय नाजिया नामक महिला अचानक अपने घर की सीढ़ियों से पैर फिसलने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गई तत्काल उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं परिजनों ने मृतक महिला के ससुराल वालों पर पाँच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है

दरअसल मामला सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा में वर्ष 2016 जिला भिंड से चार साल पहले शारूख से 24 वर्षीय नाजिया का विवाह हुआ था जहाँ देर रात अचानक अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में उसके ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे अस्पताल में ससुराल वालों का कहना था कि अचानक उसका पेर सीढ़ियों से फिसल गया और वह गिर गई जिससे ख्याल हो गई वही जानकारी लगने के बाद सेंट्रल कोतवाली पर बड़ी संख्या में परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर दहेज के पांच लाख रुपये के लिए हत्या का आरोप लगाया है वहीँ फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करने की बात कर रही है

Exit mobile version