14 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को इंदौर की सराफा पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बर्ष2006 से धारा 138 , एनआई एक्ट चेक बाउंस के कुल 23 स्थायी वारंट अपराधी महेश सोमानी पिता मांगीलाल सोमानी

श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक महोदय इंदौर तथा श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु निर्देशित किए गए थे इसी के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय इंदौर पश्चिम श्री महेश चंद जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री राजेश व्यास एवं नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री आशुतोष मिश्र द्वारा इंचार्ज थाना प्रभारी संदीप जाट को निर्देशित किया गया था

*दिनांक 8-9-20 को सर्राफा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर रतलाम से 14 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा जो जगह बदल बदल कर निवास कर रहा था

*थाना सर्राफा पर फौजदारी मुकदमा नंबर 78344/08,10643/07नंबर अन्य फौजदारी मुकदमो मे धारा 138 एनआईए एक्ट में कुल 23 स्थायी वारंट में स्थाई वारंटी -महेश सोमानी पिता मांगीलाल सोमानी निवासी – 858 स्कीम नंबर 71 सेक्टर बी इंदौर हाल निवास – नागर बास रतलाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया

- Advertisement -

*उक्त कार्रवाई में इंचार्ज थाना प्रभारी संदीप जाट सहायक उपनिरीक्षक संजय सिंह भदोरिया प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह कुशवाह आरक्षक बलराम सिंह आरक्षक संजीव सोनी की भूमिका सराहनीय रही

Exit mobile version