स्मार्ट सीट इंदौर मे पुलिस द्वारा महिला की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए केवल महिलाओ के लिए सुविधा घर का निर्माण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर डीआईजी कार्यालय के बाहर और महिला थाने के बाहर इन दिनों पुलिस प्रशासन और स्मार्ट सिटी मिलकर कामगार महिलाओं के लिए एक सुविधा घर तैयार कर रहा है। जहां पर केवल महिलाओं की ही एंट्री रहेगी।

पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूरज वर्मा ने बताया महिलाओं की सुविधा के लिए स्मार्ट सिटी और पुलिस प्रशासन की मदद से डीआईजी ऑफिस और महिला थाना के बाहर एक सभागृह बनाया जा रहा है। जो वेटिंग हॉल की तरह ही होगा। जिसमें छोटी मोटी दवाइयां, डायपर जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

हालांकि सूरज वर्मा ने यह भी साफ किया कि इस जगह का महिलाओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही यहां पर एक महिला सुविधा घर है जिसके लिए यहां पर केयरटेकर होगा जो इस बात का भी ध्यान रखें कि यहां पर अनावश्यक कोई नहीं व्यतीत करें।

Exit mobile version